रांची -टाट रोड में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Share this:


 TFP/DESK : रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर आज भायनक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर है. वहीं तमाड़ पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

मिली जानकारी के मुताबिक एनएच 33 के रांची-टाटा मार्ग पर पोड़ाडीह गांव के पास एक ट्रेलर ने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.  जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले ली है. फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है. सभी युवक जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइक पर सवार सभी लोग दिउड़ी मंदिर में पूजा करने के बाद जलप्रपात घूमने जा रहे थे.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates