तिरु फॉल में डूबने से तीन दोस्तों की हुई मौत, नई कार का जश्न मनाने पहुंचे थे

|

Share:


राजधानी रांची से दर्दनाक घटना सामने आई है. बुढ़मू प्रखंड के तिरू फॉल में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में से दो सगे भाई थे। दोनों सगे भाई रांची के रहने वाले थे। तीसरा मृतक युवक चान्हों करकट का रहने वाला था। दोनों सगे भाई गुरुग्राम में नौकरी करते थे। दो भाइयों के साथ तीन लोगों की मौत की खबर से परिवार के साथ ही पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.

तीनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। दोनों मृतक सगे भाइयों का नाम आशीष और अंकुर था। दोनों रांची के हेहल के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम पद्मलोचन दास है। तीसरे युवक का नाम दीपक है जो चान्हों करकट गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को दोपहर में तीनों नहाने के लिए तिरू फॉल में उतरे थे। इस दौरान डूबने से तीनों की मौत हो गई। तीनों मृतकों की उम्र 20-25 साल है।

 

Tags:

Latest Updates