sukhdeo bhagat

संसद में सुखदेव भगत ने भाजपा के आरोपों का दिया जवाब,कहा…

|

Share:


संसद के शीतकालीन सत्र में संविधान को लेकर  पक्ष-विपक्ष के बीच बहस लगातार चल रही है. इसी बीच लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने संसद में भाजपा के सवालों का जवाब दिया है.

सुखदेव भगत ने कहा कि अमृत काल के नाम पर सांस्कृतिक और कानूनी तरीके से संविधान के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुमत दायित्व बोध है, अहंकार नहीं होता. विचारों की असहमति लोकतंत्र और संविधान का गहना है.

‘टच मी नॉट…

सुखदेव भगत ने कहा कि जब जनसंघ के चार सदस्य थे, उनमें अटल बिहारी वाजपेयी भी थे। उन्होंने चीन के साथ युद्ध समय संसद में चर्चा कराने की मांग की, नेहरू जी ने उसे स्वीकार किया। बाद में अटल जी प्रधानमंत्री बने और सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थी, उस वक्त भी चर्चा कराई गई। लेकिन हाल के दिनों में जब राहुल गांधी ने एक व्यापारिक घराने का नाम क्या लिया, ‘टच मी नॉट’ वाली बात हो गई, सरकार मौन रही और संसद बंद हो गया.

भाजपा ने संविधान को बदलने की कोशिश की 

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सत्तापक्ष के लोगों ने और विशेषकर बीजेपी के लोग संविधान संरक्षण की बात करते हैं, लेकिन आजादी के एक दिन पहले 14 अगस्त को संघ के मुख्य पत्र ऑर्गेनाइजर में लिखा कि तिरंगे को भारतीय कभी स्वीकार नहीं करेंगे। तीन रंग अशुभ होता है। 1993 संघ की ओर से कहा गया कि संविधान को ढेर बताया गया। वर्ष 2000 में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने संविधान बदलने की कोशिश की। 2001 संघ ने संविधान बदलने की बात की। 2017 में संघ की ओर से संविधान को भारतीय मूल्यों से के विपरीत बताया गया।

Tags:

Latest Updates