चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई और मुंबई इंडियंस ने कहा भारत जीतेगा विश्व कप, बताई वजह

|

Share:


चंद्रयान-3 ने बीते कल यानी 23 अगस्त की शाम चांद के दक्षिणी ध्रुव में सफल लैंडिंग की. सफल लैंडिंग के साथ ही चांद की दक्षिणी ध्रुव में लैंड करने भारत, दुनिया का पहला देश बन गया है. सफल लैंडिंग के बाद पूरी भारत ने इस खास मोमेंट को एंजॉय किया. वहीं, कई लोगों ने और संगठनों ने अलग-अलग तरह से इस पर प्रतिक्रिया दी है. वहीं, आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस ने ऐसी प्रतिक्रिया दी कि वो अब से वायरल हो रही है. मुंबई चंद्रयान-3 की शपल लैंडिंग को इस साल होने वाले विश्व कप-2023 से जोड़ दिया है. मुंबई ने फोटो के साथ इसे दिखाने की कोशिश की है.

2019 से जोड़कर कही मुंबई ने ये बात

मुंबई इंडियंस ने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर  की है. जिसमें 2019 के दौरान हुए चंद्रयान-2 की तस्वीरें हैं और उसके बगल में रोहित शर्मा की. बता दें कि साल 2019 में जब चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग नहीं हुई तब पूरा भारत नाखुश था. वहीं, उसी साल वर्ल्ड कप भी खेला गया था, उस साल भारत सेमीफाइन में जाकर हार गया था. ऐसे में इस साल चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है और इसी साल वर्ल्ड कप भी भारत में होना है. तो मुंबई ने इसे जोड़ते हुए इस साल कप की संभावना पूरी जताई है.

2019 में नहीं हुआ था सफल लैंडिंग

साल 2019 में चंद्रयान-2 अपने अंतिम समय में असफल हो गया था. आखिरी पड़ाव में ISRO का लैंडर से संपर्क टूट गया था. जिसकी वजह से उस बार हमे सफलता नहीं थी. लेकिन उस दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढञाया था. और अब चार साल बाद हमने ये कर दिखाया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इश साल विश्व कप का पूरा आजोयन में भारत में किया जा रहा है.

Tags:

Latest Updates