sita soren joined bjp

BJP में शामिल होने के बाद आज सीता सोरेन पहली बार रांची आ रही हैं

, ,

|

Share:


Ranchi : भाजपा में शामिल होने के बाद आज सीता सोरेन पहली बार दिल्ली से रांची आ रही है.  बता दें कि पिछले दिनों ही सीता सोरेन दिल्ली से रांची आने वाली थी. लेकिन रांची पुलिस द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा बल नहीं मिलने के वजह से सीता सोरेन ने रांची आने से मना कर दिया था. हालांकि अब जिला प्रशासन ने सुरक्षा देने पर सहमति जता दी है. जिसके बाद गुरुवार को सीता सोरेन रांची आ रही है.

सीता सोरेन 12 : 50 में रांची एयरपोर्ट पहुंचेगी, फिर बिरसा मुंडा चौक जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. इसके बाद वे भाजपा कार्यालाय जाएंगी. वहां सीता सोरेन भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी.

सीता सोरेन दो दिनों तक रांची में रहेंगी जिसके बाद वे संथालपरगना के लिए रवाना होंगी. मालूम हो कि बीते 19 मार्च को सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन ने झामुमो के सभी पदों और विधायिकी पद से इस्तीफा दिया था. फिर सीता सोरेन दिल्ली जाकर भाजपा में शामिल हुई . भाजपा में शामिल होने के दुसरे दिन ही केंद्र सरकार ने सीता सोरेन को जेड श्रेणी की सुरक्षा महैया करायी है.

Tags:

Latest Updates