सिमडेगा की सलीमा टेटे होंगी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित,बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई

|

Share:


झारखंड के खिलाड़ी लगातार खेल जगत में राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं. चाहे वो क्रिकेट हो हॉकी हो या कीसी भी तरह का खेल. राज्य के खिलाड़ी सभी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से झारखंड का नाम विश्व पटल पर चमका रहे हैं. और आज एक बार फिर हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे ने झारखंड का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

बता दें  सिमडेगा की बेटी हॉकी स्टार सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 17 जनवरी में राष्ट्रपति भवन में सलीमा टेटे सहित देशभर के 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. सलीमा टेटे की इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा -सिमडेगा की बेटी, भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार हेतु नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी इस उपलब्धि पर हम सभी झारखंड वासी गौरवांवित हैं। ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.

 

 

Tags:

Latest Updates