मेदिनीनगर में राशन डीलर पर लगा घोटाले का आरोप, DC ने दिया जांच का भरोसा

Share this:


मेदिनीनगर समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त के जनता दरबार में राशन चोरी की शिकायत सामने आई. विपिन बिहारी मेहता ने डीसी से शिकायत की है कि राशन दुकानदार मनमानी करता है. सरकारी स्कीम के मुताबिक लाभुकों को 5 किलो अनाज देना निर्धारित किया गया है लेकिन दुकानदार इसमें 1 किलो की कटौती करता है. लाभुकों को केवल 4 किलो ही अनाज मिलता है. विपिन बिहारी मेहता ने आरोप लगाया कि डीलर, मनमानी का विरोध करने पर राशन कार्ड रद्द करने की धमकी देता है. उपायुक्त ने आरोपों को गंभीर माना. उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपों की जांच के लिए टीम का गठन किया जाएगा और यदि डीलर दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी.

गौरतलब है कि मेदिनीनगर समाहरणालय में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया था. समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण इलाकों से लोग आए और अपनी समस्याओं को उपायुक्त के सामने रखा. डीसी ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मुद्दों का तत्काल निपटारा किया. कई मुद्दे ऐसे थे जिनके समाधान का आश्वासन उपायुक्त ने दिया.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates