झारखंड के 13 जिलों में शनिवार यानी आज बारिश होने की संभावना है. बारिश के बाद राज्य में ठंड फिर बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में हल्के दर्जे की बारिश होगी। वहीं छह जिलों में रविवार को भी बारिश हो सकती है, जिनमें गुमला, रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है।
बता दें झारखंड के विभिन्न भागों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है.
राज्य के कई भागों में बादल छाए हुए हैं। पर्यावरण के उपरी सतह से नम हवाएं आ रही हैं। इससे मौसम में यह बदलाव हो रहा है। इसका प्रभाव 29 दिसंबर तक रहेगा। 30 से बादल छंटेंगे और इसके बाद ठंड में वृद्धि होगी। राज्य में सुबह के दौरान अन्य शेष जिलों में भी सुबह के दौरान हल्के धुंध छाएंगे। बारिश थमने और बादल छंटने के बाद कुहासे के साथ कनकनी बढ़ सकती है।