महाकुंभ के संगम में कल सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगाएंगी आस्था की डुबकी

Share this:


प्रयागराज के महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को आस्था की डुबकी लगाएंगी.  सोमवार को राष्ट्रपति आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी.  इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंग.

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह संगम नोज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी. मां गंगा , यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार देंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके उपरांत धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी. सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है. यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है. इसके अलावा वह बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी.

बता दें कि राष्ट्रपति के दौरा को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates