द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंचीं, कल इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

|

Share:


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच गईं.

रांची के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सूबे की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. राष्ट्रपति रांची में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी.

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधा राजभवन पहुंचीं. यहीं रात्रि विश्राम करेंगी.

शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीआईटी मेसरा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. गौरतलब है कि राष्ट्रपति के 2 दिवसीय झारखंड दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

रांची में करीब 3,000 जवानों को राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात किया गया है. आज भी कड़ी सुरक्षा के बीच उनको राजभवन ले जाया गया.

Tags:

Latest Updates