TFP/DESK : वन नेशन वन इलेक्शन बिल आज लोकसभा में पेश हो गया. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बिल को सदन में पेश किया. बता दें कि अब इस विधेयक को व्यापक विचार – विमर्श के लिए इसे संसद की सयुक्त समीति को भेजा जा सकता है.
मेघलाव स्पीकर ओम बिड़ला से इस विधेयक को संसद की एक संयुक्च समीति को भेजने का अनुरोध कर सकता है.
वहीं वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक के पेश होते ही इसका विरोध भी शुरू हो गया. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि संविधान संशोधन बिल 129 का मैं विरोध करता हूं. मैं इस हाउस से आग्रह करता हूं कि इस बिल को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए.
वहीं सपा ने भी इस बिल का विरोध करते हुए कहा कि एसपी नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संविधान की बात करने वाले लोग आज फिर संविधान के खिलाफ जा रहे हैं. ये संविधान की मूल भावना खत्म कर रहे हैं, इसके अलावा इनको कोई काम ही नहीं बचा है.












