दिल्ली में BJP की जीत पर PM मोदी ने कहा, दिल्ली के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे

Share this:


दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने लगभग सामने आ गए है. दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है. चुनाव आयोग के आंकड़ो के मुताबिक भाजपा 24 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. जबकि 23 सीटों पर लीड कर रही है.

वहीं भाजपा की शानदार जीत पर नेताओं के प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है.

इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि विकास जीता, सुशासन जीता.

https://x.com/narendramodi/status/1888150404288098674

भाजपा की जीत के लिए जनता का किया आभार

दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आगे पीएम मोदी ने लिखा आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार.

“दिल्ली के चौतरफा विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे”

दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है. इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो.

“ मुझे भाजपा कार्यकर्ताओं पर गर्व है”

मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया. अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates