झारखंड में ठंड का सितम लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। राजधानी रांची सहित जमशेदपुर का तापमान भी लगातार गिर रहा है। शनिवार को जमशेदिपुर में इस साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इधर, शहर में बढ़ते ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने भी लोगों को अलर्ट किया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि शहर में सुबह और शाम में हल्का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इस दौरान लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक सावधान और सतर्क होने की जरूरत है।