अब 6 जनवरी को मिलेगा मंइयां सम्मान, खाते में आयेंगे 2500 रूपये

|

Share:


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड में 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया था जिसके वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मंईयां सम्मान समारोह भी स्थगित किया गया था. अब नए साल में सीएम मंईयां सम्मान समारोह का कार्यक्रम कर सभी लाभुकों के खाते में 2500 रुपए भेजने वाले हैं.

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह अब 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में आयोजित किया जा सकता है। सरकार के शीर्ष स्तर पर लगभग सहमति बन गई है। उस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की 2500-2500 रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे।

महिला बाल विकास एवं सुरक्षा विभाग ने करीब 57 लाख महिलाओं के खाते में भेेजी जाने वाली राशि जिलों को भेज दी है। जिलों ने बैंकों के साथ मिलकर पैसे ट्रांसफर करने संबंधी तकनीकी पहलुओं का ट्रायल भी कर लिया है। इसी ट्रायल के दौरान 26-27 दिसंबर को हर जिले में 100-200 महिलाओं के खाते में 2500-2500 रुपए की राशि भेजी गई थी।

 

Tags:

Latest Updates