संसद रत्न पुरस्कार

झारखंड के इन 2 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, इस काम के लिए हुआ चयन!

|

Share:


झारखंड के 2 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है.

गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे और जमशेदपुर के बीजेपी सांसद विद्युत वरण महतो को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है. निशिकांत दुबे और विद्युत वरण महतो के अलावा अन्य 15 सांसदों को भी संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है. दो स्थायी संसदीय समितियों को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है.

गौरतलब है कि निशिकांत दुबे झारखंड के गोड्डा संसदीय सीट से पहली बार 2009 में सांसद चुने गए थे.

उन्होंने इसके बाद 2014, 2019 और 2024 में भी जीत दर्ज की.

विद्युत वरण महतो जमशेदपुर संसदीय सीट से लगातार 3 बार के सांसद हैं. 2014 में पहली बार उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के डॉ. अजॉय कुमार को हराकर सांसदी का चुनाव जीता. 2019 में विद्युत वरण महतो ने झामुमो के चंपाई सोरेन को हराया और 2024 में झामुमो के समीर मोहंती को हराकर तीसरी बार सांसद बने.

विद्युत वरण महतो को पहले भी संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

गौरतलब है कि संदन में सक्रियता, बहस में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कामकाज में योगदान के आधार पर संसद रत्न पुरस्कार दिया जाता है.

निशिकांत दुबे सदन में काफी एक्टिव हैं
निशिकांत दुबे संसद में कुछ सबसे एक्टिव सांसदों में से एक हैं.

विपक्ष पर हमलावर होना हो या फिर सरकार का बचाव करना हो, निशिकांत दुबे हमेशा फ्रंटलाइन पर मौजूद होते हैं. उनके बयान कई बार विवादित होते हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि निशिकांत दुबे के तथ्यपरक हमलों से विपक्ष असहज हो जाता है.

टीएमसी की महुआ मोइत्रा से उनका वाक्युद्ध जगजाहिर है.

पेगासस से लेकर नेशनल हेराल्ड तक, कांग्रेस को आरोपों में घेरने में निशिकांत दुबे ने महत्ती भूमिका अदा की है. क्षेत्र से जुड़े सवाल करने में भी निशिकांत दुबे काफी एक्टिव हैं. निशिकांत दुबे के प्रयासों से ही गोड्डा में रेलवे का विकास हुआ और एम्स की स्थापना हुई.

विद्युत वरण महतो भी पूछते हैं काफी सवाल
इसी प्रकार से जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो भी काफी एक्टिव हैं.

संसद में सवाल पूछना हो या विधायी कामकाज में अनिवार्य रूप से योगदान देना हो, विद्युत वरण महतो आगे रहते हैं. विद्युत वरण महतो को अक्सर उनके विवादरहित सवालों और बयानों के लिए जाना जाता है.

 

 

Tags:

Latest Updates