आग ताप रही सास-बहू जिंदा जल गईं, कपड़ों पर लगी चिंगारी से भड़की आग

Share this:


दुमका मुफस्सिल थानाक्षेत्र के फिटकोरिया गांव में 2 वृद्ध महिलाओं की अलाव तापने के क्रम में झुलकर मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घटना स्थल पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. बीते कुछ दिनों से दुमका में अधिक ठंड पड़ रही है. शाम के समय शीतलहर चल रही है जिस कारण सभी लोग शाम होते ही अपने-अपने घर चले जाते है. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के फिटकोरिया गांव में 2 वृद्ध महिलायें अलाव ताप रही थी. उस क्रम में 60 वर्षीय सास मेघिया देवी (पति- पचु सिंह पहाड़िया) और 40 साल की बहू बृहस्पतिया देवी (पति- रवि सिंह पहाड़िया) दोनों आग की चपेट में आ गईं और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों रिश्ते में सास और बहू थीं.

बहू और सास की आग तापने के दौरान हुई मौत

घटना रविवार रात करीब 10 बजे के आसपास की है. मुफस्सिल थाना में परिजनों ने इस घटना की जानकारी दोपहर के बाद दी. इसके बाद थाना प्रभारी सत्यम कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. प्रभारी ने जांच के बाद बताया कि बहू के हटिया से वापस आने के बाद बीती रात (सास) मेघिया देवी घर के बगल (बहू) बृहस्पतिया देवी के घर गई. बृहस्पतिया के बच्चे घर पर नहीं थे. बहू अपने कमरे में आग ताप रही थी तो मेघिया भी उसके साथ आग तापने के लिए बैठ गई.

पोस्टमॉर्टम से खुलेगा महिलाओं की मौत का राज

संभावना के अनुसार, दोनों आग तापने के कम्र में नींद की झपकी ले रही होगी और इस कारण कपड़े में आग लग गई होगी. देखते-देखते दोनों आग की चपेट में आ गई और दोनों की जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. थाना प्रभारी ने कहा कि घटनास्थल पहुंचने पर परिजनों ने घटना को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की. मौत को लेकर कोई संदेह नहीं जताया. पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates