मंत्री दीपिका पांडेय ने गोड्डा के गांधी मैदान में फहराया तिरंगा

|

Share:


आज 26 जनवरी देश भर में पूरे उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. झारखंड में भी पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस के दिन झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है. बता दें सीएम ने उपराजधानी दुमका में तो राज्यपाल ने राजधानी रांची में झंडोत्तोलन किया है. इसी के साथ सभी मंत्रियों ने भी अपने क्षेत्र में तिरंगा फहरा कर उसे सलामी दी है.

इसी कड़ी में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री व महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने भी आज गोड्डा के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया और कार्यक्रम को संबोधित किया.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ट्वीट कर दी बधाई

मंत्री दीपिका पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली। समस्त देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।
जय बापू
जय भीम
जय संविधान
जय हिंद!

Tags:

Latest Updates