Loksabha Result : गोड्डा में निशिकांत दुबे पिछड़े, प्रदीप यादव 2755 वोट से आगे

, ,

|

Share:


Ranchi : गोड्डा संसदीय सीट से भाजपा के कद्दावर नेता निशिकांत दुबे विरोधी प्रदीप यादव से पीछे चल रहे हैं.

गोड्डा लोकसभा सीट पर निशिकांत दुबे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रदीप यादव से पिछड़ गए हैं. प्रदीप यादव 2755 वोट से आगे चल रहे हैं.

6 राउंड की गिनती के बाद निशिकांत दुबे को 67673 वोट मिले हैं. प्रदीप यादव 70428 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं.

इससे पहले गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे  पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद दूसरे राउंड में 5588 वोटों से  आगे चल रहे थे..

बता दें कि गोड्डा लोकसभा सीट पर पहले चरण की गिनती पूरी होते ही. भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को 5922 वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव को 3125 वोट प्राप्त हुए थे. पहले राउंड के बाद भी 2797 वोट से निशिकांत दुबे आगे चल रहे थे.

Tags:

Latest Updates