कल्पना मुर्मू सोरेन को विधानसभा में मिला ये बड़ा पद, जानें क्या बनीं

|

Share:


झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन कर दिया है। समितियों के सभापति एवं सदस्यों के नाम से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। गांडेय से झामुमो विधायक कल्पना सोरेन को महिला, बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया है। वहीं बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव लोकलेखा समिति के अध्यक्ष होंगे। बता दें कि झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के तहत विविध समितियों का गठन किया जाता है।

जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष विशेषाधिकार समिति, नियम समिति और याचिका समिति के सभापति होंगे। इसके अलावा गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को सामान्य प्रयोजन समिति, लिट्टीपाड़ा से झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू प्राक्कलन समिति, मझगांव के झामुमो विधायक निरल पूर्ति सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, निरसा से माले विधायक अरूप चटर्जी सरकारी आश्वासन समिति, दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति होंगे.

Tags:

Latest Updates