झारखंड की आदिवासी बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी स्टार सलीमा टेटे को यह सम्मान दिया है.
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया है.
इसी के तहक हॉकी खेल मे बेहतर प्रदर्शन करने और देश को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने वाली सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया.
सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली है. वो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तना है. सलीमा टेटे समेत 32 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया.
गौरतलब है कि साल 2016 में सलीमा टेटे का चयन जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए हुआ था. उसके बाद से वो लगातार हॉकी में अपना बेहतर प्रदर्शन करती रही. मई 2024 में उन्हें भारतीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया.