38वें राष्ट्रीय खेल

38वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड महिला लेजर रन टीम ने जीता सिल्वर मेडल, पदकों की संख्या हुई 21

,

|

Share:


38वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड की महिला लेजर रन टीम ने सिल्वर मेडल जीता. उत्तराखंड के देहरादून में मॉडर्न पेंटाथलन में झारखंड महिला टीम की तिकड़ी तनु कुमारी, शोभा महतो और अनु कुमारी ने रजत पदक जीता. झारखंड ने राष्ट्रीय खेल में अब तक 7 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 21 पदक जीते हैं. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार और खेल निदेशक संदीप कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

 

Tags:

Latest Updates