पूर्वी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम में महिला सिपाही का गला काटकर फंदे से झूला बॉयफ्रेंड, बोला- धोखा दे रही थी

Share this:


पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका थानाक्षेत्र में महिला सिपाही की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्यारोपी बॉयफ्रेंड ने वारदात को अंजाम देने के बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय ज्योतिका हेम्ब्रम और और 30 वर्षीय गमेश मांझी के रूप में की गई है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ज्योतिका हेम्ब्रम और हत्यारोपी गणेश मांझी के बीच पिछले 9 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. कथित तौर पर ज्योतिका की बेवफाई से नाराज गणेश ने हत्याकांड को अंजाम दिया.

गणेश मांझी ने कथित गर्लफ्रेंड ज्योतिका की हत्या करने के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया. वह कहता नजर आ रहा है कि ज्योतिका उसे धोखा दे रही थी. उसने पोटका थाना प्रभारी पर उसकी गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया.

बीच सड़क पर पड़ा था ज्योतिका का शव
गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर को बीच सड़क पर चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम का शव लहूलुहान हालत में देखा गया. शव मिलने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर ही मृतका की स्कूटी खड़ी थी.

टजानकारी मिलते ही पोटका पुलिस के साथ डीएसपी, बीडीओ और सीओ पहुंचे. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. बीडीओ अरुण मुंडा ने बताया कि आरंभिक तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है.

प्रेमी ने महिला सिपाही की हत्या कर जान दी
चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम की हत्या करने के बाद आरोपी गणेश मांझी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वह कहता है कि “9 साल से हमलोग रिलेशनशिप में थे. ज्योतिका हमको धोखा दे रही थी. उसने पोटका थाना प्रभारी के साथ संबंध बनाया. इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी. अब मैं सुसाइड करने जा रहा हूं. मेरे घर, परिवार और भाई को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”.

पोटका थाना प्रभारी ने आरोपों का खंडन किया
हत्यारोपी गणेश मांझी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पोटका थाना प्रभारी ने दावा किया कि गणेश हमेशा लड़की को ड्यूटी करने से मना करता था. आज उसने अपनी प्रेमिका को चाकू मारकर सुसाइड कर लिया. सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

गौरतलब है कि ज्योतिका कालिकापुर के केंडमूड़ी की रहने वाली थी. 8 महीने पहले ही वह चौकीदार बनी थी. कहा जा रहा है कि नौकरी लगने के बाद वह प्रेमी गणेश को नजरअंदाज करने लगी थी.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates