चतरा

चतरा में 100 रुपये की खातिर बेटे ने पिता की कुदाल से काटकर हत्या कर दी

Share this:


झारखंड के चतरा जिले में बेटे ने पिता की कुदाल से काटकर हत्या कर दी. वारदात चतरा जिला के बानसाड़ी पंचायत अंतर्गत लिपदा गांव की है. मृतक की पहचान बिफैया भुइयां के रूप में की गई है जबकि आरोपी बेटा विनय भुइयां है. ग्रामीणों ने बताया कि विनय शराब का आदी है और अक्सर नशे में रहता है. वारदात वाली रात भी विनय शराब के नशे में धुत था. इसी दौरान पिता के साथ मामूली कहासुनी हुई और विनय ने बिफैया की कुदाल से काटकर हत्या कर दी. विनय ने बीच-बचाव करने पहुंची अपनी मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया.

हैरानी की बात है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी विनय खुलेआम गांव में घूमता रहा. इधर, परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रात में ही मृतक बिफैया के शव का अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.

100 रुपये के विवाद में पिता को मार डाला
वारदात को लेकर मिली विस्तृत जानकारी के मुताबिक विनय नशे में घर लौटा और पिता पर आरोप लगाया कि उन्होंने जो 100 रुपये लिए थे, लौटा नहीं रहे हैं. विवाद बढ़ने पर विनय ने पास ही रखी कुदाल उठाई और पिता पर जोरदार वार कर दिया. मौके पर ही बुजुर्ग बिफैया की मौत हो गई. शोर सुनकर मां करंती देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उनपर भी कुदाल से वार किया. उनको गंभीर हालत में सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचा गया जहां से उनको रिम्स रेफर कर दिया गया.

विनय ने कबूल किया है कि पैसों के विवाद में उसने पिता और मां पर जानलेवा वार किया था. उसने खून से सनी कुदाल भी पुलिस को दिखाई.

थाने में हत्याकांड की लिखित सूचना नहीं
सिमरिया थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना थाने में नहीं दी गई है. पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर जानकारी जुटा रही है.

इस बीच मृतक के समधि और बहू ने बताया कि वारदात के समय वे बच्चों के साथ सो रहे थे तभी शोर सुनकर बाहर आए. बाहर आकर देखा कि विनय कुदाल से पिता पर वार कर रहा था. बहू ने बताया कि विनय ने धमकी दी थी कि यदि वारदात की जानकारी किसी को दी तो उसे भी मार देगा. इसी वजह से उसने रातभर किसी को सूचना नहीं दी.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates