हजारीबाग की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का हुआ नुकसान

Share this:


हजारीबाग जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां इचाक थाना क्षेत्र अंतगर्त करियातपुर बैंक ऑफ इंडिया के निकट इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई है.

इस आग जनी में लगभग डेढ़ करोड रुपए का नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है.  आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को करीब 4 से 5 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात लगभग 12 से साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई.  आग की लपटे पूरे दुकान में फैल गई.

घटना में इलेक्ट्रॉनिकस हार्डवेयर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates