कैसा रहा है रघुवर दास का अब तक का राजनीतिक सफर ?

Share this:


TFP/DESK : राघुवर दास ने बीते कल राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं अब चर्चा चल रही है कि रघुवर दास को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिम्मा दे सकती है. और हम आपको बताएंगे रघुवर दास के अब तक के  राजनीतिक सफर के बारे में .

रघुवर दास 1955 में राजनीतिक जीवन में सक्रिय हुए थे. 1977 ने सबसे पहली जनता पार्टी की सदस्या ली, फिर 1980 में बीजेपी की स्थापना पर पार्टी के साथ जुड़े. और पार्टी के पहले अधिवेशन में भाजपा का दामन थामा.

पार्टी ने दिया था सबसे पहले ये जिम्मेदारी 

जिसके बाद रघुवर को पार्टी ने पहली बड़ी जिम्मेंदारी सौंपते हुए सीतारामडेरा मंडल के अध्यक्ष बनाया. रघुवर दास जमशेदपुर महानगर में जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष भी बने.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के 43 दिन बाद लौटे थे झारखंड

साल 2004 से 2005 तक और 2009 से 2010 तक प्रदेश अध्यक्ष भी बने. वहीं, 2014 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए लेकिन 43 दिन के भीतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहने के बाद झारखंड की राजनीति में लौट गए.

शिबू सोरेन कैबिनेट में रह चुके हैं मंत्री

रघुवर बाबूलाल मरांडी कैबिनेट में श्रम मंत्री रहे. और 2005 में अर्जुन मुंडा कैबिनेट में भी उन्हें वित्त, वाणिज्य एवं नगर विकास मंत्री बनाया गया.2009 में शिबू सोरेन कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री रहे.

2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. फिर 2023में ओडिशा के राज्यपाल बनाए गए जिसके कारण रघुवर को राज्य की राजनीति से दूर रहना पड़ा.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates