जमशेदपुर झारखंड

जमशेदपुर में स्टार्टअप महोत्सव शुरू, 120 से ज्यादा युवा उद्यमी ले रहे हिस्सा

तीन दिन के आयोजन में कृषि तकनीक, स्वास्थ्य और हरित ऊर्जा से जुड़े स्टार्टअप अपने प्रोडक्ट दिखा रहे हैं।

English में पढ़ें →

जमशेदपुर में स्टार्टअप महोत्सव शुरू, 120 से ज्यादा युवा उद्यमी ले रहे हिस्सा

लौहनगरी जमशेदपुर में तीन दिवसीय स्टार्टअप महोत्सव की शुरुआत हुई। आयोजन में राज्य भर से 120 से अधिक युवा उद्यमी अपने विचार और उत्पाद लेकर पहुंचे हैं।

महोत्सव में सबसे ज्यादा चर्चा कृषि तकनीक से जुड़े स्टार्टअप्स की रही। गुमला की एक टीम ने मोबाइल ऐप के जरिए किसानों को मिट्टी की जांच की सुविधा देने वाला मॉडल पेश किया।

निवेशकों से सीधी बातचीत

आयोजकों के अनुसार दूसरे दिन चुनिंदा स्टार्टअप्स को निवेशकों के सामने अपनी योजना रखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा मेंटरशिप सत्र भी रखे गए हैं।

“छोटे शहरों के युवाओं के पास अच्छे आइडिया हैं, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है,” स्टार्टअप संस्थापक अमन टुडू ने कहा।

महोत्सव आम लोगों के लिए भी खुला है और प्रवेश निःशुल्क है।


शेयर करें WhatsApp X Facebook

संबंधित खबरें