अपने जन्मदिन पर हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट, लिखा यह कैदी का निशान…

Share this:


Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है, इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है. जिसमें उनके हाथ में कैदी की निशान है.

बता दें कि यह तस्वीर उनके जेल यात्रा के दौरान ली गई तस्वीर है, हेमंत सोरेन ने तस्वीर को साझा कर लिखा है आज अपने जन्मदिन के मौक़े पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है – वह है यह कैदी का निशान – जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया.

https://x.com/HemantSorenJMM/status/1822129382863110313

यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है. जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई शिकायत, बिना कोई अपराध के जेल में 150 दिनों तक डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों/दलितों/शोषितों के साथ क्या करेंगे – यह मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है.

इसलिए, आज के दिन मैं और ज़्यादा कृतसंकल्पित हूँ हर शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मूलवासी के पक्ष में लड़ने के अपने संकल्प को और मजबूत करता हूं.

मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय के लिए आवाज उठाऊंगा जिसे दबाया गया है, जिसे न्याय से वंचित रखा गया है, हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां कानून सभी के लिए समान हो, जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates