झारखंड

झारखंड में फिर से लोगों को सताएगी गर्मी, 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

,

|

Share:


झारखंड में आज से गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी. हालांकि सुबह शाम अब भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है.

मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य का अधिकतम तापमान अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

इन जिलों छाए रहेंगे बादल

वहीं आज और कल यानि 10 मार्च को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्व भाग के 18 जिले के आसमान में बादल छाए रहेंगे. जिन जिलों में बादल छाने की बात कही गई है, वो है पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिला शामिल है.

मौसम विभाग की माने तो राजधानी रांची में आगामी शनिवार तक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री तक जा सकता है. वहीं सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.62 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Tags:

Latest Updates