झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना के तहत सरकार इन्हें करेगी सम्मानित, जानें कौन होंगे योग्य पात्र

|

Share:


झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बीते 29 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं. हेमंत कैबिनेट ने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वाले शिक्षक ,छात्र और संस्थानों को सम्मानित करने का बड़ा निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत उन्हें 9 तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे। कैबिनेट में कुल छह प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। कैबिनेट के अपर सचिव राजीव रंजन ने बताया कि इस पुरस्कार योजना से छात्र शोध के लिए प्रोत्साहित होंगे।

संस्थानों को भी मिलेगा सम्मान

असाधारण योगदान करने के लिए संस्थानों को अवार्ड दिए जाएंगे। प्रत्येक तीन वर्ष में किसी संस्थान को एक बार ही यह पुरस्कार दिया जाएगा। संस्थानों के लिए पहला पुरस्कार 5 लाख, दूसरा पुरस्कार 4 लाख और तीसरा पुरस्कार 3 लाख रुपए होगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल कार्यान्वयन में उत्कृष्ट व्यक्तिगत योगदान के लिए शिक्षकों, प्रशासकों और कर्मियों को पुरस्कार दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को नवाचार पुरस्कार मिलेगा।

इस क्षेत्र के लोगों को किया जाएगा सम्मानित

यह पुरस्कार अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, अप्लायड साइंस, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित एवं सांख्यिकी, जनजातीय भाषाएं और गैर जनजातीय भाषाओं के क्षेत्र में मिलेगा। छात्रों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष और ​ शिक्षकों के लिए 70 वर्ष तय। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद या अन्य संबंधित प्राधिकार से झारखंड स्थित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ने वाले छात्र या पढ़ाने वाले शिक्षक इसके लिए पात्र होंगे।

 

Tags:

Latest Updates