थाइलैंड में समलैंगिक विवाह को मिली मान्यता, पूर्व पीएम ने अमेरिका पर कसा तंज!

|

Share:


दुनियाभर में समलैंगिक विवाह एख बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है.अब अमेरिका में ट्रंप शासन के बाद अमेरिका जैसे देश में तीसरे जेंडर की मान्यता भी खत्म कर दी गई. इसी बीच थाईलैंड ने सेम सेक्स मैरेज को देश में लागू कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पूर्वी एशिया के देश थाईलैंड में आज यानी 23 जनवरी से समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिल गई। इसके बाद कई समलैंगिक जोड़ों ने अपनी शादी रजिस्टर कराई।

इस मामले में तीसरा देश बना थाइलैंड

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक एशिया में ताइवान और नेपाल के बाद थाइलैंड तीसरा प्रमुख देश है, जिसने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी है। इस मौके पर पूर्व थाई PM श्रेष्ठा थाविसिन ने कहा हम अमेरिका से भी ज्यादा खुले विचारों वाले हैं।

पीएम ने क्या कहा

वहीं, प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने X पर लिखा- आज रेनबो फ्लैग (समलैंगिक झंडा) थाईलैंड पर गर्व से लहरा रहा है। नए विवाह कानून में पुरुष, महिला, पति और पत्नी की जगह जेंडर न्यूट्रल शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इस कानून में ट्रांसजेंडर्स को भी शादी का अधिकार दिया गया है।

 

Tags:

Latest Updates