Youtube से पैसा कमाना हुआ और भी आसान, 500 Subscribers में ही कमा सकेंगे पैसे, बदले गए कई नियम

Share this:


Youtube पर वीडियो डालकर लाखों-करोड़ों लोग पैसा कमाते हैं. लेकिन अब यूट्यूब ने पैसा कमाना और आसान कर दिया है. यूट्यूब ने कई बदलाव किए हैं, जिससे नए क्रिएटर को पैसे कमाने में आसानी होगी.

दरअसल, यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए पहले आपको अपना चैनल मोनेटाइज कराना होता है. वहीं, यूट्यूब ने मोनेटाइजेशन के प्रोसेस को और आसान कर दिया है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यूट्यूब पर अपनी वीडियो बनाए.

कैसे होती है कमाई

क्रिएटर्स वीडियो बनाते हैं, जिसे यूट्यूब पर अपने चैनल के माध्यम के अपलोड करते हैं. जिससे उनको रेवेन्यू आता है. रेवेन्यू ads और यूट्यूब प्रीमियम से आता है. जिसका कुछ हिस्सा यूट्यूब रखता है और बाकी पैसे क्रिएटर को मिल जाते हैं. लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तो को पूरा करते हुए चैनल को मोनेटाइज कराना पड़ता है.

कंपनी ने मोनेटाइजेशन प्रोसेस किया आसान

कंपनी ने क्रिएटर को राहत देते हुए, मोनेटाइजेशन प्रोसेस को और आसान कर दिया है. अब किसी भी चैनल को मोनेटाइज करने के लिए केवल 500 सब्सक्राइबर्स की जरूरत होगी. इसके अलावा चैनल में पिछले 90 दिनों में तीन वीडियो अपलोट होने चाहिए और वॉच ऑवर्स 3000 घंटे होने चाहिए.

पहले ये थी शर्त

यूट्यूब पर पहले किसी भी चैनल को मोनेटाइज होने के लिए 1000 सब्सक्राइबर की जरूरत होती थी. इसके अलावा 4000 घंटा वॉच ऑवर्स होने चाहिए रहते थे.

 

 

 

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates