पटना में जल्द शुरू होगी डबल डेकर बस सेवा, जानिए किन रूटों से होकर गुजरेगी बस?

,

|

Share:


पटना की सड़को पर जल्द ही डबल डेकर बसें दौड़ती हुई दिखेंगी. पर्यटक इस बस से गंगा नदी किनारे स्थित एतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक स्थलों का दीदीर कर सकेंगे.

इस डबल डेकर बस का संचालन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम करेगा.  इसके लिए बसों को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है.  निगम ने इस बसों का ट्रायल भी कर लिया है.

डबल डेकर बस में क्या होंगी सुविधा

डबल डेकर बस में 40 सीटें होंगी. जिनमें 20 सीटें नीचे और 20 सीटें डेक पर होंगी. पर्यटन बस की छत पर बैठकर राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थानों और गंगा के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकेंगे.

डबल डेकर बस का एक ट्रिप का किराया 100 रुपए होगा.  इस यात्रा के दौरान बस में गाइड भी रहेंगे.  जो पर्यटकों को रास्ते में पड़ने वाले स्थानों के बारे में जानकारी देंगे.

इन रूटों से होकर गुजरेगी बस

यह बस सबसे पहले आर ब्लॉक स्थित पर्यटन विकास निगम के कार्यालय से खुलेगी. इस बस की पहली यात्रा दीघा रोटरी से शुरू होकर कंगन घाट तक जाएगी.

इसके बाद वापसी में यह पर्यटकों को दीघा रोटरी ले जाएगी. यात्रा के दौरान गौलघर, गांधी मैदान, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस और बांस घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

गाइड पर्यटकों को ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी.  इसके अलावे गंगा नदी के किनारे स्थित प्राचीन मंदिर , मस्जिद और ऐतिहासिक इमारतें भी यात्रा का हिस्सा होंगी.

कब और किस समय पर चलेगी बस

 डबल डेकर बस की सेवाएं दिन में केवल दो बार ही शुरू होगी.  सुबह 9 बजे और शाम 4 बजे चलेगी.  बसे पूरे 28 किमी का सफर तय करेगी जिसे पूरा करने में 1 घंटे का समय लगेगा.

Tags:

Latest Updates