दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने रांची में फहराया तिरंगा

|

Share:


आज पूरा देश 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, इस मौके पर राजधानी रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झंडोत्तोलन किया।इस दौरान उनके साथ बहु व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन के दोनों बेटे भी मौजूद रहे.

सीएम ने दुमका में फहराया तिरंगा

वहीं  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसे संथाल परगना की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं वीर सपूतों की बलिदानी भूमि से मैं, समस्त झारखंड वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं और आप सब का हार्दिक अभिनन्दन करता हूं। वहीं, राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी ध्वजारोहण किया।

Tags:

Latest Updates