डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

|

Share:


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा आरंभ हो चुकी है. उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है. उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हैं. बता दें गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में 92 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली.

शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर लाया गया. डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित अन्य नेता पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

Tags:

Latest Updates