बेंगलुरु के तर्ज पर राजधानी रांची में लगेंगे CCTV कैमरे, गृह विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

Share this:


राजधानी रांची में अपराध पर नियतंत्रण करने के लिए शहर में सीसीटीव कैमरा लगाए जाएंगे. इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने सीसीटीवी केमरा लगाने की एक नई नियमावली तैयार कर ली है.

यह प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया गया है. अब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरा महत्वपूर्ण जगहों पर लगाने के लिए आम लोगों को एसडीओ के जारिए नोटिस जारी किया जाएगा.

इस पहल के तहत पुलिस नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यवस्था लागू करेगी. जहां यदि कोई व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता है, तो मजिस्ट्रेट को कानूनी कार्रवाई का अधिकार होगा.

DGP अनुराग गुप्ता ने क्या कहा

वहीं इसे संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राजधानी को और भी सुरक्षित बनाना है. इसके तहत दिल्ली की तर्ज पर रेसिडेंट वेलफेयर एसोसएशन बनाने पर विचार किया जा रहा है. ताकि गेटेड कम्यूनिटी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकें.

बेंगलुरु के तर्ज पर इन जगहों पर लगाए जाएंगे कैमरे

इसके अलावे बेंगलुरु में लागू  कानून के आधार पर मॉल, होटल, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकानों जैसे बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमे लगाए जाएंगे.

नए एक्ट के मुताबिक नागारिकों को सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग 30 दिन तक सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी होगी.  ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस जांच कर सके.

बता दें कि यह एक्ट लागू होने के बाद सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि किन स्खानों पर कैमरा लगाना जरूरी होगा.  मजिस्ट्रेट को इन कैमरों की निगरानी का अधिकार होगा.  जबकि पुलिस को इसका निरीक्षण करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates