Breaking : डॉ नटवा हांसदा ने जैक बोर्ड के अध्यक्ष

Share this:


झारखंड एकेडेमिक काउंसिल को नया अध्यक्ष मिल गया है. डॉ नटवा हांसदा को जैक बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इससे संबंधित गुरुवार को स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई.

जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ नटवा हांसदा, सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य, राजकीय महिला पोलिटेकनिक, रांची को प्रभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष, झारखण्ड अधिविद्य परिषद्, रांची के पद पर नियुक्त किया जाता है.

मालूम हो कि बीते कल से ही डॉ नटवा हासंदा का नाम अध्यक्ष पद के लिए चर्चा मे था.

गौरतलब है कि जैक अध्यक्ष का पद 18 जनवरी से रिक्त था.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates