BPSC 70वीं पीटी का प्रोविजनल Answer Key जारी

Share this:


बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा का प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया है. आयोग ने 13 दिसंबर 2024 को 911 केंद्रों पर आयोजित की गई परीक्षा के साथ-साथ 4 जनवरी 2025 को पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा का प्रोविजनल आंसर की जारी किया है. एक तरफ बिहार में कुछ BPSC अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों की ओर से इस पूरे परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग की जा रही है. इसी बीच आयोग ने परीक्षा का प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दिया है.

आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि अगर किसी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है तो वह 16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए उन्हें आयोग के वेबसाइट पर जाकर अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा. इसके बाद डैशबोर्ड पर जाकर वह प्रश्न को लेकर उत्तर की आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates