निशिकांत दुबे

“इंदिरा गांधी की वजह से न्यूक्लियर पावर बना पाकिस्तान”, निशिकांत दुबे ने किया दावा

Share this:


गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वजह से पाकिस्तान न्यूक्लियर पावर बन गया. निशिकांत दुबे ने दावा किया कि जब पड़ोसी मुल्क ने 1980 में परमाणु बम बनाना शुरू किया तो इस्त्राइल, भारत के साथ मिलकर पाकिस्तान पर हमला करना चाहता था लेकिन 1982 में तात्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने सेना को कोई भी एक्शन लेने से मना किया. निशिकांत दुबे ने कहा कि यदि पाकिस्तान न्यूक्लियर स्टेट नहीं होता तो उसकी वैल्यू ही क्या होती. वह तबाह होकर टुकड़ों में बंट जाता.

सीआईए की कथित रिपोर्ट का हवाला देते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि जब भारत ने न्यूक्लियर टेस्ट किया तो इंदिरा गांधी इसकी टेक्नोलॉजी पाकिस्तान के साथ शेयर करना चाहती थीं. निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस सोचती है कि वह जितना पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाएगी, उतना ही ज्यादा मुस्लिम वोट उसे मिलेंगे.

 

कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप
निशिकांत दुबे ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम वोटों के लिए देश को गिरवी रखना गांधी परिवार का जिंदगी भर का स्टैंड रहा है. नतीजतन, भारत को एक ऐसा पड़ोसी मिला तो कभी सुधर नहीं सकता.

11 नवंबर को होगी दूसरे चरण की वोटिंग
गौरतलब है कि बिहार चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. 9 नवंबर को शाम 5 बजे प्रचार का शोर थम जायेगा. आज पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान सरीखे दिग्गजों ने बहुत सारी जनसभाओं को संबोधित किया. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बीजेपी की ओर से आखिरी वक्त में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला जोर-शोर से उठाया जा रहा है.

गृहमंत्री और प्रधानमंत्री घुसपैठियों को मताधिकार नहीं मिलने की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी ओर महागठबंधन इसे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश बता रहा है. दूसरे चरण में बिहार की 122 सीटों पर वोटिंग होगी.

 

 

 

 

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates