बाबूलाल मरांडी ने BJP कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन,CM ने दी बधाई

Share this:


आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ-साथ झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भी जन्मदिन है. बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काट अपना जन्मदिन मनाया. वहीं उनके जन्मदिन पर सीएम सोरेनने बधाई दी. सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा- झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री बाबूलाल मराण्डी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर से मंगलकामना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates