मोकामा गोलीकांड मामले में बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर

Share this:


मोकामा गैंगवार मामले में अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है. बताया जा रहा है कि  बाहुबली  और पूर्व विधायक अनंत सिंह सरेंडर करने के लिए अदालत पहुंचे थे.  बताया जा रहा है कि अनंत सिंह पटना जिले के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह को यहां से सीधे बेऊर जेल भेजा जा सकता है.  वहीं आज फायरिंग मामले में ही सोनू गैंगस्टर ने भी सरेंडर किया था.

पूर्णिया सांसद ने क्या कहा

वहीं इस पूरे मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा “पहले गोलियां चलाई और फिर दोनों तरफ के अपराधी मीडिया में इंटरव्यू दे रहे थे.  पुलिस क्या कर रही थी.सरकार नाम की चीज ही नहीं है बिहार में . थानेदार सब मजे ले रहे हैं”

22 जनवरी को दोनों गैंग के बीच हुआ था फायरिंग

गौरतलब है कि 22 जनवरी को बिहार के मोकामा में अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच 70-80 राउंड गोलियां चली थी. जिसमें अनंत सिंह बाल- बाल बच गए थे.

इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू –मोनू गैंग को नामजद करते हुए कुल तीन एफआईआर दर्ज की थी.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates