राजधानी रांची से अब 17 फरवरी से प्रयागराज के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है. हालांकि ये सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान भरेगी. एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी जानकारी दे दी
प्रबंधन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रांची से प्रयागराज सप्ताह में दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी. ये सेवा इंडिगो की तरफ से 17 से 28 फरवरी तक दी जा रही है. डीजीसीए ने इसकी अनुमति दे दी है.
उड़ान भरने का क्या है समय
ये विमान प्रयागराज से सुबह 10.20 बजे उड़ान भरेगी. इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर रांची पहुंचेगी. वहीं, वापसी में रांची से दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 1.10 प्रयागराज पहुंचेगा.