बुलडोजर

यूपी के बाद अब झारखंड में भी क्यों चलने लगा बुलडोजर,क्या है पूरा मामला ?

|

Share:


अब झारखंड में भी योगी सरकार की बुलडोजर मॉडल को लागू किया जा रहा है. क्यों हेमंत सरकार दुकानों पर बुलडोजर चलवा रही है. जी हां झारखंड के जमशेदपुर के कई इलाकों में भी गुरुवार को सरकार द्वारा बुलडोजर चलवाई गई है.

आदित्यपुर में चला बुलडोजर 

आदित्यपुर में मुख्य सड़क और सर्विस लेन का अतिक्रमण कर बनायी गयीं अस्थायी दुकानों पर गुरुवार को नगर निगम का बुलडोजर चला. हल्के विरोध के बीच सुबह 11 से शाम चार बजे तक चले अभियान में लगभग डेढ़ सौ अस्थायी फुटपाथी दुकानों को हटा दिया गया.

क्या है पूरा मामला 

आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर आकाशवाणी चौक से शेरे पंजाब तक करीब 50 दुकानों पर बुलडोजर चला। बता दें कि अभियान के पूर्व निगम प्रशासन ने खरकई पुल से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर थाना रोड, इमली चौक, एस टाइप चौक एवं निगम जाने वाले रस्ते एस टाइप में मुख्य सड़क एवं सर्विस मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

सबसे पहले थाना रोड में अभियान चला, जिसके बाद दोपहर 2 से मुख्य मार्ग के फुटपाथ और सर्विस लेन में बुलडोजर चलाकर पक्के और अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया गया। सबसे पहले इस अभियान में थाना रोड में करीब सौ दुकानों को हटाया गया। वहीं, कुछ को मोहलत भी दी गयी।

आदित्यपुर थाना रोड में सब्जी दुकान लगानेवालों को दिंदली बाजार के पीछे स्थान दिया गया है।

Tags:

Latest Updates