लालू, तेजस्वी के बाद विधान पार्षद ने भी नीतीश कुमार की यात्रा पर कसा तंज,कहा…

Share this:


बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा निकालने वाले हैं. इस यात्रा से पहले ही विपक्षउनपर लगातार हमलावर है. लालू यादव और तेजस्वी यादव के बाद अब अब निर्दलीय विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने भी उन पर निशाना साधा है. उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘बिहार का राजा’ बताते हुए कहा कि घूमना-फिरना, मौज-मस्ती करना और समस्या का निदान करना तो राजा का धर्म होता है.

विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राजा आ रहे हैं. वो तो बिहार के राजा हैं. राजा तो राज्य में घूमने और मौजमस्ती के लिए निकलते ही हैं. राजा प्रजा के बीच जाकर उनकी समस्याओं को करीब से देखते हैं और उसका समाधान भी करते हैं.

हालांकि जब मीडिया ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री मौजमस्ती के लिए ही यात्रा पर निकल रहे हैं तो महेश्वर सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि नहीं मैं ये नहीं कह रहा हूं लेकिन जिस तरह से किसानों के सामने खाद-पानी और अन्य तरह की अनेकों समस्याएं है, वैसे में अगर उन समस्याओं का समाधान नहीं निकल पाएगा तब हम उसे मौजमस्ती करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं. 24 दिसंबर को  सीएम मोतिहारी के सुगौली प्रखंड स्थित सुगांव में आएंगे.

 

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates