“वो आएगा तो खा लूंगा”, पापा से फोन पर बातचीत के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी

Share this:


हजारीबाग में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मृतक की पहचान गिरिडीह के चौरा गांव निवासी अंकित कुमार राय के रूप में हुई है. वारदात से पहले वह अपने पिता से फोन पर बातचीत कर रहा था. पिता ने भोजन के बारे में सवाल किया तो अंकित ने रूममेट के गांव से लौटने के बाद खा लेने की बात की. लेकिन, जब दोस्त कमरे में पहुंचा तो अंकित को फांसी से लटकता पाया. पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. परिजनों का कहना है कि अंकित पर किसी भी तरह का दबाव नहीं था. वह मानसिक रूप से परेशान था, ऐसे भी संकेत नहीं मिले. अभी सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

पढ़ाई में होशियार था अंकित

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंकित पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार था. 10वीं में उसने 95 फीसदी अंक हासिल किए थे. वह पढ़ाई के लिए 2 साल से हजारीबाग में रह रहा था. वारदात से ठीक पहले पिता ने अंकित से बात की थी. पिता ने खाना खाने को कहा तो अंकित ने रूममेट के गांव से लौटने के बाद भोजन करने की बात कही. हालांकि, जब दोस्त कमरे में लौटा तो अंकित को फंदे से लटकता हुआ पाया. उसने तुरंत इस बात की जानकारी लॉज मालिक को दी और फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

Read Previous <<
Read Next >>

Latest Updates