राज्य पुलिस सेवा के 8 पुलिस अफसरों की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन को लेकर गृह मंत्री ने अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना (Appointment by promotion) Regulations, 1955 के प्रावधानों के तहत जारी की गई है. 8 (IPS) में शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, दीपक कुमार, मंजरुल होदा, राजेश कुमार, रौशन गुड़िया, श्रीराम समद शामिल है. इस लिस्ट में शामिल 3 अधिकारियों में शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर और मुकेश कुमार महतो को फिलहाल प्रोविजनली शामिल किया गया है.
उन पर लंबित किसी भी आपराधिक और विभागीय मामले की जांच पूरी होगी. राज्य सरकार से उपयुक्तता प्रमाण पत्र मिलने के बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी. इस अधिसूचना में स्पष्ट है कि सूची में नाम आने के बाद नियुक्ति तब होगी जब UPSC की औपचारिक अनुशंसा, राज्य सरकार की सतर्कता/ ईमानदारी प्रमाणित रिपोर्टऔर सभी लंबित प्रकरणों को निपटने के बाद अंतिम आदेश जारी होगा.
गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में बताया कि संघ लोक सेवा आयोग ने 8 दिसंबर 2025 को बैठक कर वर्ष 2022 और 23 की चयन सूची को अपनी स्वीकृति प्रदान की है. अधिकारियों के नाम को चयन सूची में शामिल किया गया है. जिन्हें आईपीएस में पद्गति के बाद झारखंड कैडर में खाली पड़े 8 पदों पर नियुक्त कर दिया जाएगा.












